कुशीनगर में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नवीन तैनाती के आदेश जारी

कुशीनगर में उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नवीन तैनाती के आदेश जारी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कुशीनगर। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के नियुक्ति अनुभाग-2 द्वारा नवीन तैनाती किए जाने के क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों के दृष्टिगत उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्निर्धारण करते हुए नवीन तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



जारी आदेश के अनुसार राजीव निगम को उप जिलाधिकारी पड़रौना, विवेक कुमार मिश्रा को उप जिलाधिकारी कसया तथा कुणाल गौतम को उप जिलाधिकारी तमकुहीराज के पद पर तैनात किया गया है।

वहीं, तमकुहीराज की उप जिलाधिकारी रहीं आकांक्षा मिश्रा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें उप जिलाधिकारी कप्तानगंज के पद पर तैनात किया गया है।

इसी प्रकार वर्तमान में उप जिलाधिकारी कसया के पद पर कार्यरत डॉ. संतराज को उप जिलाधिकारी (न्यायिक), पड़रौना के पद पर नवीन तैनाती दी गई है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शासन एवं प्रशासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी और समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया है।



रिपोर्टर:ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ