बरहज विधानसभा के जनहित मुद्दों को लेकर सपा नेता विजय रावत ने शुरू की भूख हड़ताल

बरहज विधानसभा के जनहित मुद्दों को लेकर सपा नेता विजय रावत ने शुरू की भूख हड़ताल

जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जारी रहेगी भूख हड़ताल : विजय रावत

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज, देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनहित समस्याओं को लेकर सपा नेता विजय रावत ने काली माता मंदिर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।


भूख हड़ताल के दौरान सपा नेता विजय रावत ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों से भाजपा सरकार के कार्यकाल में बरहज विधानसभा विकास के मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि बरहज से सोनूघाट तक की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। इस मार्ग से भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि भी आवागमन करते हैं, इसके बावजूद सड़क की स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री बरहज आए और जनता से विकास के कई वादे किए, लेकिन चुनाव के बाद सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी



रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ