अन्त्योदय कार्ड बनाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप, कम्प्यूटर ऑपरेटर को हटाने की मांग
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। दुदही विकासखंड के मंझरिया गांव निवासी एक महिला ने तमकुहीराज तहसील स्थित आपूर्ति विभाग में करीब 15 वर्षों से कार्यरत निजी कम्प्यूटर ऑपरेटर पर अन्त्योदय कार्ड बनवाने के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी तमकुहीराज को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर को हटाने की मांग की है।
शिकायतकर्ता इसरावती देवी पत्नी गणेश प्रसाद ने उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और वह भूमिहीन है। ग्राम पंचायत की ओर से अन्त्योदय कार्ड बनवाने के लिए किए गए प्रस्ताव को लेकर वह 17 जुलाई को आपूर्ति कार्यालय पहुंची थी।
आरोप है कि वहां करीब 15 वर्षों से कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर कमलेश यादव ने अन्त्योदय कार्ड बनवाने के लिए उससे पांच हजार रुपये की मांग की। महिला के अनुसार, रुपये नहीं देने पर काम नहीं होने की बात भी कही गई।इसरावती देवी ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे हटाने के साथ ही उसका अन्त्योदय कार्ड जारी कराने की मांग की है। मामले में अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
रिपोर्टर:ब्यूरो
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR