महाराजगंज में महिला की सिर कुचलकर हत्या, घर के बाहर मिला खून से लथपथ शव

महाराजगंज में महिला की सिर कुचलकर हत्या, घर के बाहर मिला खून से लथपथ शव

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जिले में गुरुवार देर रात एक महिला की निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह महिला का शव घर के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतका की पहचान रूखमणी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह गुरुवार रात भोजन करने के बाद रोज की तरह घर के बाहर सोने गई थीं। शुक्रवार सुबह उनका शव रक्तरंजित अवस्था में मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि मच्छरदानी के डंडे या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर उनकी हत्या की गई है।

घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ