बाढ़ क्षेत्र भदिला अव्वल गांव के लोगो के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

बाढ़ क्षेत्र भदिला अव्वल गांव के लोगो के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज - देवरिया।
नदी मे उफान के चलते भदिला अव्वल गांव मुख्य मार्ग से कट चूका जिससे वहाँ के रहने वाले लोगो को दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भदिला अव्वल गाँव के लोगों की समस्याओं को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने बरहज तहसील पहुँच कर उपजिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से गांव की समस्याओं को देखते हुए तत्काल सरकारी नाव की व्यवस्था कराने की मांग की गई।

अर्जुन सिंह ने कहा कि बाढ़ के कारण भदिला अव्वल गांव का संपर्क मार्ग मुख्य मार्ग से पूरी तरह समाप्त हो चूका है। इससे ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, विद्यार्थियों और बीमार लोगों को आवागमन में भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। आपातकाल की स्थिति में भी लोगों का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सरकारी नाव उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सके।
इस दौरान राम सरीख यादव, कोमल यादव, सीमा यादव, गीता, किरन यादव, केशव यादव, संजय सिंह, सुनीता देवी, आरती यादव, अंजनी यादव, आशु यादव, धीरज यादव, प्रिंस यादव, संजय यादव, वीरू यादव, नितेश यादव, भरत, सुधाकर चौरसिया, संजय साहनी, गरजू, तड़पु यादव, राम कृपाल यादव और राहुल यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ