जिला सूचना कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई

जिला सूचना कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।


समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय ने की। इस अवसर पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं कर्मयोगी कर्मचारी रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारों तथा सूचना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सदैव आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही।


कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों, प्रबुद्धजनों एवं कार्यालय कर्मियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय, सहकर्मियों का स्नेह और कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियां रहेंगे।


कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, वीरेश्वर मिश्र, ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा सहित सूचना विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, प्रबुद्धजन एवं परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।


रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ