भूख हड़ताल के दूसरे दिन खुन से लिखा सपा नेता ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी

भूख हड़ताल के दूसरे दिन खुन से लिखा सपा नेता ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी अखिलेश यादव को गिरफ़्तार कर आग में घी डालने का काम कर दी भाजपा ने -विजय रावत

टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज देवरिया।
बुधवार को भूख हड़ताल के दुसरे दिन बरहज की जन समस्याओं को लेकर भुख हड़ताल पर बैठे सपा नेता विजय रावत अखिलेश यादव के गिरफ़्तारी पर अपने खुन से चिठ्ठी लिखकर कहा कि, भाजपा सरकार जनता का काम नहीं कर रही और जो अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है उनको लाठियों से पिटवा रही है। अब जनता जाग चुकी हैं और भारतीय जनता पार्टी के सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गयी है।अब छात्र, नौजवानों ने अँगड़ाई ले ली है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रहीं हैं, इतिहास गवाह हैं जब जब युवाओं ने अँगड़ाई ली तब तब सत्ता बदली है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भुख हड़ताल अनवरत जारी रहेगा जब तक जनहित में हम लोगों की मांगें मानी नहीं जाएगी। वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही सरकार हो गयी है, छात्रों ने अपनी आवाज उठाई तो उन्हें लाठीयों से पिटा गया, और ज़ब विपक्ष के राहुल गाँधी एवं अखिलेश यादव ने उनके समर्थन मे अपनी आवाज बुलंद कि तो उन्हें जबरन गिरफ्तार कर लिया गया। जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
इस दौरान संजय प्रसाद, राहुल सिंह, अजीत पांडेय, दिनेश यादव, विकास कुमार, अमित प्रधान, कमलेश कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ