मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला : विनोद पांडेय
भाजपा का सदर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, संगठन सशक्तीकरण पर हुआ मंथन
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी अभियान के तहत बुधवार को नगर स्थित बाला जी लॉन में सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में बूथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक अभियानों की रणनीति तैयार करने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य विनोद पांडेय ने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन और मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक फैला संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष सरकार की नीतियों और संगठन के विचारों को जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों को सक्रिय बनाने, नए मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित कर भाजपा ने संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया है। पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है।
रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR