खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 1.73 लाख से अधिक पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, 1.73 लाख से अधिक पशुओं का होगा निःशुल्क टीकाकरण

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। जनपद में पशुधन को खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कलेक्ट्रेट परिसर से पशुपालन विभाग के खुरपका-मुँहपका रोग नियंत्रण अभियान के आठवें चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रचार एवं टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के तहत जनपद में 1,73,600 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का पशुपालकों के घर-घर जाकर 24 टीकाकरण टीमों के माध्यम से निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान 22 जुलाई से 4 सितंबर 2026 तक कुल 45 दिनों तक संचालित होगा।

जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने सभी गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव के लिए समय से टीकाकरण अवश्य कराएं और अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण कराने से पशुधन को गंभीर संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। इससे पशुपालकों की आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।


अभियान की प्रभावी निगरानी और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सदर पशु चिकित्सालय, पडरौना में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए पशुपालक दूरभाष संख्या 9140236432 पर संपर्क कर सकते हैं।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जनपद में संचालित तीन मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां भी टीकाकरण कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगी।



रिपोर्टर:ब्यूरो 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ