भोजपुरी साहित्य विकास मंच की सातवीं पुनर्गठित समिति का गठन, डॉ. कालिंदी त्रिपाठी बनीं महामंत्री
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर/कोलकाता। भोजपुरी साहित्य विकास मंच (भाभाशोसं ट्रस्ट की उप इकाई) की सातवीं पुनर्गठित समिति का गठन आगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, भोजपुरी भाषा एवं साहित्य के संरक्षण, संवर्धन तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नए एवं पुनर्निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
समिति के अनुसार मनीषा पाठक (अमेरिका), विजय किशोर पाण्डेय (नेपाल) तथा डॉ. सुधाकर तिवारी (कुशीनगर) को अंतरराष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. विमलेश त्रिपाठी को प्रवर समिति का अध्यक्ष तथा डॉ. कालिंदी त्रिपाठी को निर्विरोध महामंत्री चुना गया। रास बिहारी गिरि को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
उपाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार सिंह, डॉ. शिप्रा मिश्रा (पश्चिम चंपारण), डॉ. रामानुज द्विवेदी (कुशीनगर) तथा बी.एन. तिवारी को उपाध्यक्ष सह कोलकाता प्रभारी के रूप में पुनर्निर्वाचित किया गया। वहीं डॉ. उर्वशी श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष का नया दायित्व सौंपा गया। अशोक कुमार पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष तथा राम बहादुर राय (बलिया) को राष्ट्रीय संगठन पदाधिकारी के रूप में पुनर्निर्वाचित किया गया।प्रकाश प्रियांशु को पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। संयुक्त सचिव के रूप में अपर्णा तिवारी, चंदना मंडल, भूमि श्रीवास्तव (प्रतियोगिता) तथा सुहानी शर्मा (प्रतियोगिता अध्यक्ष) को मनोनीत किया गया।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रतन ओझा (बोलपुर), स्वाति भारद्वाज, मुस्कान तिवारी एवं ज्योति दास को दायित्व सौंपा गया। डॉ. रेखा त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि साहित्यिक समन्वयक मंडल में डॉ. गुड्डी सिंह, प्रो. डॉ. नम्रता कुमारी (पटना), आदित्य त्रिपाठी, रिंकी तिवारी एवं नीलम प्रसाद को शामिल किया गया।
इसके अतिरिक्त नीतीश सिंह को पुनः युवाध्यक्ष तथा जतीन शुक्ला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में बताया गया कि संयोजक एवं मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति तथा युवा रचनाकारों के प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
बैठक के अंत में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भूमि श्रीवास्तव एवं सुहानी शर्मा तथा कविता प्रस्तुति के लिए अन्विता पाठक को प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था का वार्षिक महोत्सव आगामी 20 दिसंबर को आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR