एडवांस वॉश टेक्नोलॉजी पर आधारित कार एवं बाइक वॉश सेंटर का शुभारंभ
टाइम्स ऑफ़ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। कसया-देवरिया मार्ग स्थित सिसवा महंथ में एडवांस वॉश टेक्नोलॉजी पर आधारित आधुनिक कार एवं बाइक वॉश सेंटर का शुभारंभ किया गया। क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से लैस वाहन धुलाई केंद्र शुरू होने पर स्थानीय लोगों एवं वाहन स्वामियों ने खुशी जताई।
वॉशिंग सेंटर का उद्घाटन विधायक पी.एन. पाठक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार नई तकनीकों को बढ़ावा देने तथा आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आधुनिक सेवा केंद्र स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेंगे।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल तथा समाजवादी पार्टी के नेता राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव ने नगर क्षेत्र में आधुनिक व्हीकल वॉश सेंटर के शुभारंभ की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
सेंटर के संचालक एवं सभासद प्रतिनिधि अजेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विनय तिवारी, पूर्व छात्र नेता अशोक कुमार सिंह, सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भगत सिंह, प्रभुनाथ सिंह, गिरिजेश सिंह, अमेरिकन सिंह, मुन्ना शर्मा, सूर्यनाथ, ब्रजेश चौहान, पूर्व प्रधान संजीव सिंह 'सबलू', प्रकाश चंद भारती, गोवर्धन गोंड, सुनील यादव, अजहर, राणा सिंह, रौनक सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR