मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो, 
पडरौना (कुशीनगर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना कार्यालय में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर शुभकामनाएं साझा कीं।
इस अवसर पर मनीष "बुलबुल" जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने आधारभूत संरचना, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
जन्मदिवस समारोह के उपरांत नगर पालिका परिषद के जलकल भवन परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया।


इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, कृष्ण मुरारी गोंड, अमरेंद्र मिश्र, दिनेश प्रसाद, सचिन, राधाकृष्ण सोनी, मोनू सिंह, अनिल पाण्डेय, सोनू मिश्र, संतोष जायसवाल, अभिषेक चौधरी, यशवंत गौतम, मंथन सिंह, अविनाश कुशवाहा, प्रदीप चौहान, राजाराम तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:  ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ