सीएम डैश बोर्ड से संबंधित कार्य परियोजना की समीक्षा में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश




सड़क निर्माण कार्य में अनावश्यक बिलंब पर ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के डीएम ने दिए निर्देश


बैठक में आधे दर्जन कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं की अनुपस्थिति एवं कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जारी किया गया कारण बताओ नोटिस


वेतन रोकने की भी दी गई हिदायद

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्य परियोजना की समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। परसिया चकलाल मार्ग निर्माण परियोजना की समीक्षा में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य में अत्यधिक विलंब किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता आरईडी को दिए।

बैठक में यूपीआरएमएसएस, सीएलडीएफ, यूपीपीसीएल, नलकूप विभाग, मंडी परिषद, वक्फ विकास निगम तथा नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी/परियोजना प्रबंधक/अधिसाशी अभियंता अनुपस्थित पाए गए। साथ ही इन विभागों की परियोजनाओं की प्रगति भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए तथा कार्यों में तत्काल सुधार लाने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपेक्षित प्रगति नहीं आने पर वेतन रोकने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कार्यदायी संस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा समीक्षा बैठकों में स्वयं उपस्थित होकर प्रगति से अवगत कराएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समीक्षा बैठकों में संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता स्वयं उपस्थित रहेंगे। उनकी जगह किसी भी दशा में प्रतिनिधि या प्रतिस्थानी अधिकारी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं एवं संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की प्रगति, पूर्णता तथा हैंडओवर की स्थिति की नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।

बैठक में पर्यटन विकास से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि पर्यटन विकास कार्यालय के लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। कार्य प्रारंभ करने की कार्रवाई संबंधित विभाग शुरू करें। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के कार्य परियोजनाओं की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह में किए जाने का भी निर्देश दिया।

आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना के निर्माण कार्य की समीक्षा में विद्युत संयोजन एवं विद्युत एस्टीमेट से संबंधित कार्यों को जिलाधिकारी ने इस कार्य को प्राथमिकता के साथ किए जाने का निर्देश दिए।
बैठक में आवास विकास परिषद, सीएनडीएस, यूपीडेस्को, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, जल संसाधन विभाग, जल निगम (ग्रामीण एवं शहरी) सहित विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं की परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी/अभियंता आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर:  व्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ