सिसवा भारतखण्ड पकड़ी में सड़क हादसा, वृद्ध की मौत
टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज।जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के भारतखण्ड पकड़ी गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हिदायत अली (60) पुत्र स्वर्गीय आशिक दिवान अपने घर से बाहर निकल रहे थे। बताया जा रहा है कि वह पहले से अस्वस्थ थे और बाहर आते समय संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और ट्रैक्टर तथा उसके चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई भी पूरी की।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, जबकि घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR