11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
महराजगंज ।जनपद के ग्राम सभा पकड़ी नौनिया के सिवान में शनिवार को अमिताभ (पुत्र स्वर्गीय रामनिवास) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
बताया गया है कि वह सिवान क्षेत्र में लाइट संबंधी कार्य कर रहे थे। करंट लगने से उनके कंधे के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया और वह जमीन पर गिर पड़े, जिससे उन्हें अन्य चोटें भी आईं।
घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने बिजली लाइनों के पास कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने पर चिंता जताई है।
रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR