कुबेरस्थान क्षेत्र में वायरल वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण, सीओ सदर ने दी जानकारी
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों।
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में पुलिस प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि दिनांक 22 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे थाना कुबेरस्थान क्षेत्र के जंगल पचरुखिया के पास एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें संदीप कुमार नामक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, जहां कुछ उत्तेजित ग्रामीण ट्रक में तोड़फोड़ एवं आगजनी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके बाद 29 मई 2026 को ट्रक मालिक ने थाना कुबेरस्थान में शिकायत दर्ज कराई कि ट्रक के केबिन से 30 हजार रुपये नकद तथा बैटरी चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर जब पुलिस टीम गांव में पूछताछ करने पहुंची, तो सुगंती देवी एवं उनके पुत्र मुकेश कुमार द्वारा पुलिस कार्रवाई का विरोध किया गया और पुलिसकर्मियों से उलझने का प्रयास किया गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सुगंती देवी के विरुद्ध पूर्व में मारपीट के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में थाना कुबेरस्थान पर सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर: व्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR