महराजगंजः हज-2027 के लिए पासपोर्ट संबंधी आवश्यक निर्देश जारी
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने बताया कि उ०प्र० राज्य हज समिति, लखनऊ के निर्देशों तथा सऊदी अरब सरकार के हज एवं उमराह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हज-2027 (1448 हिजरी) की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
जारी सूचना के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक यात्रियों का पासपोर्ट मशीन पठित (Machine Readable) होना अनिवार्य है। हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। साथ ही हज आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता 31 दिसंबर 2027 तक होना आवश्यक है।
अधिकारियों ने बताया कि नए पासपोर्ट बनवाते समय आवेदक यह सुनिश्चित करें कि पासपोर्ट में सरनेम/लास्ट नेम का कॉलम खाली न रहे, अन्यथा आवेदन प्रक्रिया में समस्या आ सकती है।
जनपद के सभी संभावित हज यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपने पासपोर्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी पूरी कर लें, ताकि हज-2027 के आवेदन के समय किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। हज-2027 की आधिकारिक घोषणा शीघ्र किए जाने की संभावना है।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR