15 वर्ष पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार, घुघली पुलिस को मिली सफलता

15 वर्ष पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार, घुघली पुलिस को मिली सफलता

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (आईपीएस) के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सूरज कुमार द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए बुद्धू उर्फ आजाद पुत्र परशुराम निवासी ग्राम भिसवां उर्फ कोटिया, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध माननीय प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, महराजगंज द्वारा मु.नं. 146/2011, मु.अ.सं. 1152/2009, धारा 304 एवं 323 भादवि के तहत गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। पुलिस टीम ने उसे 15 जून 2026 को सुबह 11 बजे उसके गांव भिसवां उर्फ कोटिया से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।


गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम


उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक, थाना घुघली,कांस्टेबल सूरज चौहान, घुघली पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा ।

रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ