गाजियाबाद की तर्ज पर हुए साहनी हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज 15 नामजद ग्रामीणों सहित 100 से 125 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई

गाजियाबाद की तर्ज पर हुए साहनी हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम करने वालों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

15 नामजद ग्रामीणों सहित 100 से 125 अज्ञात लोगों पर कार्रवाई

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों |

भाटपार रानी, बनकटा (देवरिया)।

स्थानीय तहसील मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थित प्रमुख मार्ग पर प्रदर्शन कर सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बड़का गांव में हुए चर्चित साहनी हत्याकांड से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद की एक चर्चित घटना की तर्ज पर इस हत्याकांड में कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा कुर्बानी के लिए हत्या किए जाने की चर्चा क्षेत्र में फैलने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील गेट के सामने भाटपार रानी–सलेमपुर मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था।

घटना से संबंधित वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदर्शन और सड़क जाम में शामिल लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

साहनी हत्याकांड के विरोध में हुए इस प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जबकि 100 से 125 अज्ञात महिला-पुरुषों को भी अभियुक्त के रूप में शामिल किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं तेज हो गई हैं और मामला अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर: ब्यूरों 

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ