टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
‘‘विकसित ग्राम विकसित देवरिया’’ कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद के ग्रामों एवं आंकाक्षी विकासखंडों के समग्र विकास को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद के आकांक्षात्मक ब्लाक के रुप में चयनित बरहज, भागलपुर, लार, गौरी बाजार एवं बनकटा में इससे जुड़े सभी पैरामीटरों/इंडिकेटरों को प्रभावी रुप से लागू किये जाने तथा उसका अनुश्रवण किये जाने के लिये क्लस्टरवार तैनात किये पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की तैनाती की है, जिन्हें प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लाकवार पर्यवेक्षणीय अधिकारियों को आपसी समन्वय व टीमभाव से कार्य किये जाने के निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि टीमवर्क ग्राम पंचायत स्तर तक पहुॅचे व सकारात्मक परिणाम दिखे यह अधिकारी सुनिश्चित करेगें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र में पूरे मनोयोग से उतरे और अच्छा परिणाम दिखाये। आकांक्षात्मक कार्यक्रम अन्तर्गत 05 क्षेत्र यथा चिकित्सा एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना से संबंधित संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की प्रगति की अनुश्रवण हेतु निर्धारित इंडिकेटर्स का प्रभावी रुप से अनुश्रवण व अपने संबंधित ब्लाक में क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेगें जिससेे कि चयनित विकास खण्ड तय मानकों को पूरा कर सके और विकास का एक आदर्श प्रतिबिम्ब बन सके।
जिलाधिकारी ने चयनित विकासखंडवार पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की टीम बनायी तथा उनके कार्यो का बोध कराते हुए बारीकियों से अवगत कराया। कहा कि ग्राम पंचायतों में जायें, ग्राम स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामप्रधानो, प्रबुद्धजनो से समन्वय रखें, उनसे गांव की विकास तथा इंडिकेटरों से संतृप्त किये जाने के लिए आपसी विचार-विमर्श करें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नीति आयोग के डेवल्पमेंट पार्टनर माइक्रोसेव कंसल्टिंग टीम के सदस्य रवि प्रकाश कौशल, सुभी एवं शशांक द्वारा प्रशिक्षण में ‘‘विकसित ग्राम विकसित देवरिया’’ के तहत कार्यक्रमों की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बारीकियों पर विधिवत प्रकाश डाला गया।
आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एके गुप्ता, परियोजना निदेशक, डीएसओ, डीसीएनआरएलएम, बीएसए, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, डीएसटीओ, अनिल कुमार यादव, एडीएसटीओ आनंद चौरसिया सहित पांचों ब्लाक के पर्यवेक्षणीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR