टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण संबंधी प्रावधानों एवं बारीकियों से अधिकारियों को अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के दौरान जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उनके आईजीआरएस सहायक कर्मचारियों को शिकायतों के वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि आईजीआरएस के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप निस्तारण किए जाने पर ही उसे गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण की श्रेणी में माना जाएगा।अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निस्तारण से पूर्व शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से वार्ता की जाए तथा उसका मोबाइल नंबर आख्या में अंकित किया जाए। साथ ही स्पॉट मेमो, जीपीएस लोकेशन सहित फोटोग्राफ अपलोड किए जाएं तथा यह भी स्पष्ट किया जाए कि शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट है अथवा असंतुष्ट। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण की श्रेणी निर्धारित कर उसी के अनुरूप उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सभी अधिकारी आईजीआरएस के प्रावधानों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए शिकायतों का निस्तारण करेंगे तो जनपद की रैंकिंग में सुधार होगा तथा शिकायतों का वास्तविक एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान भी सुनिश्चित हो सकेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं उनके आईजीआरएस सहायक सहित रोहित कुमार, बृजेश चौधरी, रिचा सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर:ब्यूरों
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR