त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज से दुर्गा मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज से दुर्गा मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो| 

भाटपार रानी/बनकटा, देवरिया।

तहसील क्षेत्र के बनकटा-बंजरिया में त्रिगुणानंद जनता इंटर कॉलेज से दुर्गा मंदिर तक रेलवे स्टेशन मार्ग पर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया गया।

गौरतलब है कि बनकटा रेलवे स्टेशन बाजार स्थित यह मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था, जिससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान, स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में पत्रकार, कवि एवं समाजसेवी बृजेश मिश्र ने भी लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के समक्ष जनसमस्या को उठाते हुए सड़क निर्माण की मांग रखी थी।


स्थानीय लोगों के प्रयासों तथा क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा की संस्तुति के बाद सड़क निर्माण प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और इसे कार्ययोजना में शामिल किया गया। स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।

शनिवार को ग्राम पंचायत बंजरिया के ग्राम प्रधान विद्यासागर गौड़ एवं समाजसेवी बादल सिंह ने नारियल फोड़कर तथा विधिवत पूजन-अर्चन कर सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।

स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा बाजार क्षेत्र का विकास भी तेज होगा।



रिपोर्टर: ब्यूरो

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ