बिजली बिल में सरचार्ज वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बजाई थाली भाजपा सरकार ने महंगाई देकर जनता की कमर तोड़ दी है : विजय रावत बिजली बिल का बढ़ा सरचार्ज वापस नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन

बिजली बिल में सरचार्ज वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बजाई थाली
भाजपा सरकार ने महंगाई देकर जनता की कमर तोड़ दी है : विजय रावत
बिजली बिल का बढ़ा सरचार्ज वापस नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन
टाइम्स ऑफ कुशीनगर 
बरहज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल पर 10 प्रतिशत सरचार्ज बढ़ाए जाने के विरोध में बरहज-देवरिया मार्ग पर थाली बजाकर प्रदर्शन किया।

बरहज, देवरिया।

इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में पिछले दस वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महंगाई कम करने के वादे के साथ सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है।

विजय रावत ने कहा कि बढ़े हुए बिजली सरचार्ज सहित अन्य महंगाई संबंधी निर्णयों से प्रदेश और देश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली बिल में बढ़ाया गया सरचार्ज वापस नहीं लिया गया और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनपद के गांव-गांव में धरना-प्रदर्शन और जन आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।

प्रदर्शन के दौरान सजीव तिवारी, राहुल सिंह, पवन पांडेय, अजीत सिंह, अमित प्रधान, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र चौधरी, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ