महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के तबादले

महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 पुलिसकर्मियों के तबादले
टाइम्स आँफ महराजगंज ब्यूरों
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शनिवार को जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एसपी ने निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 22 पुलिसकर्मियों का तबादला करते हुए कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंप दी। इस व्यापक तबादले के बाद पूरे पुलिस महकमे में दिनभर चर्चाओं और हलचल का माहौल बना रहा।

जारी तबादला सूची में कई ऐसे थाना प्रभारी शामिल हैं जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे। कुछ अधिकारियों को नई थानेदारी दी गई है, जबकि कई को अपराध शाखा, पीआरओ कार्यालय और अन्य जिम्मेदारियों में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस विभाग में इस फेरबदल को कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धनंजय कुमार राय को अतिरिक्त निरीक्षक थाना भिटौली से हटाकर प्रभारी निरीक्षक बरगदवा बनाया गया है। निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोल्हुई से प्रभारी थाना श्यामदेउरवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक मनोज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर से हटाकर अपराध निरीक्षक थाना श्यामदेउरवा भेजा गया है। निरीक्षक योगेंद्र राय को फरेंदा से अपराध निरीक्षक भिटौली बनाया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष पनियरा बनाया गया है, जबकि राघवेंद्र सिंह को पनियरा से फरेंदा भेजा गया है। अभिषेक सिंह को श्यामदेउरवा से नौतनवा और कुंवर गौरव सिंह को घुघली से कोल्हुई का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सूरज कुमार को कोतवाली से घुघली तथा विशाल कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से सिंदुरिया थाने की जिम्मेदारी सौपा गया ।


रिपोर्टर:रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ