गुरवलिया बाजार में लगा हाईटेक ‘त्रिनेत्र’ कैमरा
अब अपराधियों पर रहेगी पुलिस की 24 घंटे पैनी नजर
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो, गुरवलिया बाजार, कुशीनगर।
जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से केशव कुमार के निर्देश पर विभिन्न बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हाईटेक ‘त्रिनेत्र’ सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में गुरवलिया बाजार में अत्याधुनिक त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया गया है। कैमरे के माध्यम से बाजार क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। इससे चोरी, छिनैती एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी सहायता मिलने की उम्मीद है।अलोक यादव ने बताया कि बाजारों में लगाए जा रहे हाईटेक कैमरे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की स्थिति में कैमरे की फुटेज के माध्यम से तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।
वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैमरे लगने से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। बाजार में अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सकेगी, जिससे असामाजिक तत्वों में भय बना रहेगा।

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR