राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, तहसीलदारों के साथ बैठक आयोजित

 राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, तहसीलदारों के साथ बैठक आयोजित

टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरो

कुशीनगर । कुशीनगर में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में सचिव भुवन ने जनपद के समस्त तहसीलदारों के साथ एक आवश्यक बैठक आयोजित की। यह बैठक उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष संजीव कुमार त्यागी के आदेशानुसार आयोजित की गई।


बैठक में सचिव ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों को चिन्हित करें, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाने पर जोर दिया।बैठक में उपस्थित तहसीलदारों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ