टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो,
बरहज (देवरिया)।बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता बैलगाड़ी से बरहज तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी बरहज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर सपा नेता विजय रावत ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है।
विजय रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता को महंगाई कम करने और रोजगार देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद स्थिति और अधिक खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता अब समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।
प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन देने वालों में अमित प्रधान, संजय कुमार प्रधान, राहुल सिंह, विकास यादव, दिनेश कुमार, रणविजय सिंह, राजेन्द्र सिंह, अनिल तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्टर: पवन कुमार पाण्डेय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

.jpeg)
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR