बड़ा खुलासाः कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल जुटाकर चल रहा था अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह, 5 गिरफ्तार
रंजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय साइबर ठगी से जुड़े एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गांव-गांव घूमकर पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा कर उन्हें ठगी के नेटवर्क तक पहुंचाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कंबल या बर्तन देने का लालच देकर उनके पुराने मोबाइल फोन ले लेते थे। देखने में सामान्य लगने वाला यह कार्य दरअसल एक बड़े साइबर अपराध सिंडिकेट का हिस्सा था। आरोपियों द्वारा एकत्र किए गए मोबाइल फोन को कोलकाता स्थित अपने सहयोगियों को बेच दिया जाता था। नौतनवा में अवैध खनन पर गाज 🚜
एसडीएम की छापेमारी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप।
👉
पुलिस के अनुसार इन मोबाइल फोन के मदरबोर्ड में मौजूद IMEI नंबर का इस्तेमाल साइबर अपराधी फर्जी कॉलिंग, ओटीपी फ्रॉड और फिशिंग जैसे अपराधों में करते थे। पुराने मोबाइल के उपयोग से ठग अपनी पहचान छिपाकर लोगों को आसानी से शिकार बनाते थे।
यह भी पढ़ें:
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में की गई। साइबर क्राइम टीम और श्यामदेउरवां थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने परतावल नहर पटरी क्षेत्र से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन एवं अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। 'यह भी पढ़ें:
पुलिस की अपील
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने पुराने मोबाइल फोन किसी अनजान व्यक्ति को न दें और उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट या अधिकृत जगह पर ही जमा करें, ताकि उनका दुरुपयोग न हो सके।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR