चलती ट्रेन के गेट पर रील बनाती महिला का वीडियो वायरल, RPF ने शुरू की जांच
घुघली रेलवे स्टेशन पर जानलेवा स्टंट, सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए जोखिम में डाली जान
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
ऐसा ही एक मामला घुघली रेलवे स्टेशन पर सामने आया है, जहां एक महिला चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बनाती नजर आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो में एक महिला चलती ट्रेन के खुले दरवाजे पर खड़ी दिखाई दे रही है। वीडियो में वह मोबाइल कैमरे के सामने विभिन्न अंदाज में रील बनाती नजर आती है। इस दौरान ट्रेन गति में थी और महिला बिना किसी सुरक्षा उपाय के ट्रेन के गेट पर खड़ी थी। रेलवे नियमों के अनुसार चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होना और इस प्रकार वीडियो बनाना अत्यंत खतरनाक तथा दंडनीय माना जाता है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस कृत्य पर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में युवा वर्ग लगातार जोखिम भरे वीडियो बना रहा है, जिससे गंभीर हादसे होने की आशंका बनी रहती है। कई लोगों ने रेलवे प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामले को संज्ञान में लिया है। वीडियो की जांच कर महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि जांच में रेलवे नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के विडियो मत बनाये ।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR