टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। परतावल चौक के पास बुधवार शाम करीब 4 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर की ओर से आ रही रिफाइंड तेल से लदी एक डीसीएम (UP 56 AT 2510) का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया और उसमें भरा तेल सड़क पर फैल गया।
📱 बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश
महराजगंज पुलिस ने कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल जुटाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया।
👉
हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बनी रही। सड़क पर तेल फैलने से फिसलन हो गई, जिससे राहगीरों और अन्य वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया।गनीमत रही कि इस घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
🚩 राजनीति: भाजपा की भव्य बाइक रैली
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महराजगंज में गूंजे 'मोदी-योगी' के नारे। उमड़ी भारी भीड़।
👉
सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र की परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। साथ ही सड़क पर फैले तेल को साफ कराने की व्यवस्था भी कराई गई।
समय रहते पुलिस की सक्रियता से संभावित बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यह घटना सड़क सुरक्षा और वाहन मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR