टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज । नौतनवा क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार सुबह एसडीएम नवीन प्रसाद और नायब तहसीलदार सौरभश्रीवास्तव की संयुक्त टीम ने छपवा तिराहा के पास निरीक्षण के दौरान अवैध मिट्टी खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।
प्रशासन को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी से लदी पाई गईं, लेकिन चालकों के पास खनन से संबंधित कोई वैध अनुमति या आवश्यक दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दोनों वाहनों को सीज कर नौतनवा थाने में खड़ा करा दिया। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।एसडीएम नवीन प्रसाद . ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सीज किए गए वाहनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR