टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों
महराजगंज। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला मुख्यालय से हुआ, जिसे सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया, जिनमें महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। कार्यकर्ता "मोदी, योगी, पंकज चौधरी जिंदाबाद” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों के साथ पूरे नगर में भ्रमण करते रहे। रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर के प्रमुख स्थल सक्सेना तिराहे पर पहुंची, जहां एक सभा आयोजित की गई।
📱 बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश
महराजगंज पुलिस ने कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल जुटाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया।
👉
| भव्य बाइक रैली का आयोजन |
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि आगामी 26 अप्रैल से प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा का विशेष सत्र इस अधिनियम को लेकर आहूत किया गया है। इस कानून के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, जिससे देश के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
हादसा: परतावल में पलटी तेल से लदी डीसीएम
टायर फटने से बीच सड़क पर पलटा वाहन, चारों तरफ फैला रिफाइंड तेल। बाल-बाल बचा चालक।
👉
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। रैली में महिलाओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए उन्होंने इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया।
लापरवाही: समय पर नहीं खुला इंटर कॉलेज
फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में गेट न खुलने से सड़क पर खड़े रहे शिक्षक।
👉
इस अवसर पर जिला महामंत्री बबलू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री कुरसेद अंसारी, मधुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।
नौतनवा में अवैध खनन पर गाज 🚜
एसडीएम की छापेमारी में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, खनन माफियाओं में हड़कंप।
👉
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR