कुशीनगर: 25 हजार का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में 25,000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी 19 अप्रैल 2026 को की गई। पकड़ा गया अभियुक्त साबिर अली पुत्र खलील शाह, निवासी नरहवा (अहिरौली दुबौली) ताकिया टोला, थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार) का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 188/2025 में धारा 3(5), 109 बीएनएस तथा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2021 में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना हाटा में मुकदमे दर्ज हैं।
यह गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में थाना कसया पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR