अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध औचक छापेमारी, 03 वाहन सीज

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों 

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन एवं बालू परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में खान अधिकारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में थाना जटहा एवं नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान उ०प्र० उपखनिज (परिहार) नियमावली-2021 के प्राविधानों के तहत विभिन्न स्थानों पर बालू लदे वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तीन वाहन बिना वैध परिवहन प्रपत्र एवं बिना आईएसटीपी (ISTP) के संचालित पाए गए।

कार्रवाई करते हुए एक वाहन को थाना जटहा बाजार तथा दो वाहनों को थाना नेबुआ नौरंगिया की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।

खान अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में संबंधित नियमावली के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।