महंगाई व बेरोजगारी पर आंदोलन कर अपने बूथ को मजबूत करें: केशवचन्द यादव
कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संघर्ष की रणनीति पर बोले: केशव
टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
भाटपार रानी, बनकटा देवरिया । कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजन के अवसर पर भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र के बासोपट्टी इंटर कॉलेज प्रांगण में किया कार्यकर्ता संवाद बैठक। जिसमें उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच में आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के जीत का संकल्प लेते हुए अपने कार्यकर्ताओं के बीच एकजुट होकर जनसम्पर्क तेज करने का आह्वान किया।
वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व निवर्तमान उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस केशवचन्द यादव ने कहा कि आज देश में बढ़ रहे महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जन आंदोलन करने के साथ ही बूथ स्तर पर पर सक्रियता बढा उसे मजबूत करने का काम कार्यकर्ता करें। आप के ताकत और राहुल गांधी के दम पर पूरे देश से भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य कांग्रेस करेगी ।
यह सरकार निकोबार द्वीप में जंगल का विनाश करवाने में लगी है ,लेकिन पूरे देश के कांग्रेसी राहुल गांधी के नेतृत्व में इसको बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि आप कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करें।जनता भाजपा के खोखले वादे से परेशान हो गई है अब वह इस सरकार से मुक्ति चाहती है। आप सभी बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र के मतदाता सूची का गहनता से अवलोकन कर छूटे हुए नाम को शामिल करावें ।जिला उपाध्यक्ष व भाटपाररानी के प्रभारी डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती है लेकिन कांग्रेस उनके मंसूबे को सफल नहीं होने देगी।
जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा उतना ही ताकत के साथ जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा। जिला महासचिव जगरनाथ यादव ने कहा कि आज देश में कांग्रेस सरकार की जरूरत है।कार्यक्रम को जनार्दन वर्मा, बृजेश यादव, सतपाल सिंह कुशवाहा, रविन्द्र मल्ल,सुनील यादव, धनन्जय यादव, ध्रुव प्रसाद आर्य,अमानत अंसारी, जेपी यादव, विराट यादव,भीम यादव, संध्या गुप्ता, गौरव नारायण यादव,सरफुद्दीन अंसारी,अवधकिशोर,जनार्दन गौंड़ आदि ने सम्बोधित किया।
रिपोर्टर: ब्रजेश मिश्रा
टाइम्स ऑफ कुशीनगर


0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR