संदिग्घ परिस्थितियों में विवाहिता की मौत


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
दुदही, कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक नव विवाहिता की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है।

यह घटना कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे की है जहां कस्बें के दक्षिण स्थित मस्जिद के पास वीती रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी।

विवाहिता के मृत्यु की परिजनों के सूचना के बाद विवाहिता के मयके वालो ने इसकी सूचना विशुनपुरा पुलिस को दिया जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ