सघन वाहन चंकिंग में 43 वाहनों का चालन


टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
पडरौना, कुशीनगर । सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुशीनगर पुलिस ने 43 वाहनों के विरूद्ध एम0वी0 एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए चालान किया है। वाहन चेकिंग का यह अभियान करीब दो महिनों से चलाया जा रहा है ।

कुशीनगर पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कुशीनगर जनपद की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिये चलाये जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 43 वाहनों का चलान किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप  पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 वाहन, जटहां बाजार थाना क्षेत्र में 02 वाहन, कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में 02 वाहन, कसया थाना क्षेत्र में 01 वाहन, अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में 05 वाहन, कप्तानगंज थाना क्षेत्र में 05 वाहन, पटहेरवां थाना क्षेत्र में 02 वाहन, सेवरही थाना क्षेत्र में 07 वाहन, तरयासुजान थाना क्षेत्र में 02 वाहनों सहित हनुमानगंज थाना क्षेत्र में 01 वाहन का चालान किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ