निजी विद्यालय के प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

निजी विद्यालय के प्रबंधक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरों
छितौनी। कुशीनगर
फोटो फाइल: गिरजेश मिश्रा
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के तीनबरदहा बांध पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक निजी विद्यालय के प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
नगर पंचायत छितौनी स्थित समाज कल्याण प्राथमिक विद्यालय के प्रबंधक गिरजेश मिश्रा (45) पुत्र वीरेंद्र मिश्रा बुधवार को जटहा बाजार स्थित गैस एजेंसी पर केवाईसी कराने बाइक से गए थे। देर शाम वह छितौनी-कटाई भरपूरवा बांध मार्ग से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तीनबरदहा गांव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल गिरजेश मिश्रा को राहगीरों ने डायल 108 एंबुलेंस की मदद से पीएचसी नेबुआ नौरंगिया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई


रिपोर्टर: ब्यूरों

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ