कुशीनगर में नाव पलटने से एक किसान की मौत




टाईम्स आफ कुशीनगर व्यूरों
खड्डा, कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गण्डक नदी पार करते समय नाव पलटने से एक किसान की मौत हो गयी है। वह खेती किसानी के लिए नदी पार गया था।

कुशीनगर जनपद के हनुमान गंज थानाक्षेत्र के नौतार निवासी गुलाब पुत्र जत्तन उम्र 28 वर्ष दो व्यक्तियों अजय व अंगद के साथ गुरूवार को देवीपुर दियारा में खेती-किसानी के लिए बड़ी गंडक के रास्ते नाव से जा रहा था कि बीच मझधार में नाव पलट गई जिससे वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसकी दो संतानों में एक आठ वर्ष का लड़का व चार वर्ष की लड़की है। लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ