Breaking News

निःशुल्क सिलाई मशीन पाकर खिले महिलाओं के चेहरे


सराहनीय है संस्था की समाज सेवा- उपजिलाधिकारी

स्वावलंबन दिवस के रूप में रोटरी ने मनाई महात्मा गांधी की जयंती

टाईम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो 

कुशीनगर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154वीं जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब  की कुशीनगर इकाई द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को स्वावलंबी बनाने को लेकर सोमवार को  नि:शुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जी की प्रतिमा पर उपस्थित लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।


बीस जरूरत मंद महिलाओ को मिला सिलाई मशीन 

रोटरी द्वारा राष्ट्रपिता के स्वावलंबन के सपने को साकार करते हुए जरूरतमंद 20 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु नि:शुल्क सिलाई मशीन प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में रोटरी क्लब के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते कहा कि वास्तव में रोटरी ने अपने इस प्रयास से गांधी जी के सपनों के साकार किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर ही हम समाज को प्रगति के रास्ते पर चला सकते हैं। राष्ट्र की समृद्धि के लिए यह अत्यंत ही आवश्यक है।

संस्था की समाज सेवा अनुकरणीय-राकेश

वही कार्यक्रम में उपस्थित नपाप अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रपिता की जयंती पर  महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय है। किरन जायसवाल के पति राकेश जायसवाल ने कहा कि रोटरी ने समाजसेवा का अनुकरणीय  उदाहरण पेश किया।


अतिथियों के हाथों सिलाई मशीन पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे इन्होंने संस्था के प्रति आभार ज्ञापित किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार अध्यक्ष वाहिद अली व सचिव राजीव जायसवाल ने किया और संचालन दिनेश तिवारी ने किया। 

   इस अवसर पर नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम के अलावा नगर के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!

.................................TIMES OF KUSHINAGAR