रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, महिला की मौत

 रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा, महिला की मौत

टाइम्स आँफ कुशीनगर ब्यूरों

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुनीता प्रजापति पत्नी चंदेश्वर प्रजापति निवासी ग्राम मठिया, पोस्ट बसन्तपुर, अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से पुरानी घुघली से घर लौट रही थीं।


दोपहर करीब 12:30 बजे मंगलपुर पटखौली रेलवे क्रॉसिंग के पास अचानक महिला बाइक से गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही पुनीता प्रजापति ने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ