देर रात सामान्य व्यक्ति बनकर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम,

देर रात सामान्य व्यक्ति बनकर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, अनुपस्थित चिकित्सकों पर जताई नाराजगी

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने देर रात सामान्य व्यक्ति के रूप में जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का अचानक निरीक्षण किया। डीएम के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें अस्पताल में किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है और चिकित्सकीय सेवाएं समय से मिल रही हैं या नहीं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेबर रूम, पोस्ट नैटल केयर रूम, फार्मेसी, इमरजेंसी समेत विभिन्न वार्डों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ चिकित्सकों के अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


डीएम ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने, चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करने की हिदायत दी।

जिलाधिकारी के अचानक और सामान्य व्यक्ति के रूप में किए गए निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति भी सामने आई। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।


रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ