ठूठीबारी में दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत;

ठूठीबारी में दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत; चालक फरार

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। ठूठीबारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुद्धिराम सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस फरार वाहन चालक और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश में जुटी है।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ