शिकारपुर तिराहे पर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे पर मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की भिड़ंत, युवक गंभीर

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। घुघली क्षेत्र में महराजगंज-शिकारपुर मार्ग पर घुघली मोड़ के पास मोटरसाइकिल और सोनालिका ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।


घायल युवक की पहचान आलोक पटेल निवासी बघाड़, थाना चौरीचौरा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान घुघली मोड़ के पास सोनालिका ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में आलोक को गंभीर चोटें आईं।


सूचना मिलते ही एसआई अभिजीत राय और कांस्टेबल सौरभ यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना में शामिल वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई। ट्रैक्टर के मालिक के रूप में बैरिया-पुरैना निवासी भट्ठा मालिक शेषनाथ मोदनवाल का नाम सामने आया है।

परिजनों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



रिपोर्टर: सतीश श्रीवास्तव

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ