सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर,

सेवा संकल्प अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर, कृषि मंत्री ने किया शुभारंभ

मरीजों को फल वितरित कर रक्तदान को बताया मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। जरूरत के समय रक्तदाता का योगदान किसी मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा और जनकल्याण की भावना को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से पात्रता के अनुसार स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्र, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पांडे

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ