फर्जी आईडी के जरिए पांच हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोप

फर्जी आईडी के जरिए पांच हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोप

ऑनलाइन रकम लगाने के बाद संपर्क से बाहर हुआ व्यक्ति, पुलिस से कार्रवाई और रकम वापस कराने की मांग

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

महराजगंज। थाना चौक क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी सुनील राजभर ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर उनके पुत्र से फर्जी आईडी के माध्यम से पांच हजार रुपये की कथित साइबर ठगी किए जाने की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका पुत्र विजय राजभर महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। इसी दौरान एक व्यक्ति ने विजय से संपर्क कर ऑनलाइन रकम लगाने का झांसा दिया और एक आईडी भेजी। आरोप है कि उसके झांसे में आकर विजय ने उक्त आईडी के माध्यम से पांच हजार रुपये लगा दिए।


रकम भेजने के बाद आईडी के संबंध में जानकारी की गई तो उसके फर्जी होने का पता चला। इसके बाद संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे पीड़ित पक्ष को साइबर ठगी की आशंका हुई।

सुनील राजभर ने पुलिस से मामले की जांच कर कथित रूप से ठगी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और पांच हजार रुपये की रकम वापस कराने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ