सरयू और राप्ती के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटान तेज

सरयू और राप्ती के जलस्तर में बढ़ोतरी से कटान तेज

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

कपरवार, देवरिया। सरयू और राप्ती नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी के साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गया है। कपरवार संगम तट से लेकर कटईलवा गांव के समीप डौला तटबंध और मोहन सेतु के दक्षिणी छोर तक नदी तेजी से कटान कर रही है। इसके चलते परसिया देवार क्षेत्र में किसानों की कृषि योग्य भूमि नदी में समाती जा रही है।

बुधवार को कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश प्रसाद से फोन पर वार्ता कर कटान रोकने तथा तटवर्ती गांवों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा।


भदिला दोयम गांव में ग्रामीणों ने आवागमन के लिए दो अतिरिक्त नावों की मांग की। इस पर रविप्रताप सिंह ने एसडीएम बरहज से वार्ता कर दो नावों की व्यवस्था कराई। क्षेत्र में पहले से तीन नावों का संचालन हो रहा था। अब कुल पांच नावें संचालित होंगी।

दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बढ़ते जलस्तर और कटान से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। रविप्रताप सिंह ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और समय रहते बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने की मांग की।


इस दौरान बृजेश सिंह, अखिलेश सिंह, जयशंकर, अली अकबर, सुदामा प्रसाद, बंस बहादुर कुशवाहा और रामदुलारे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन कुमार पांडे

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ