सर्वजन समिति की बैठक में सरकार की नीतियों का विरोध

सर्वजन समिति की बैठक में सरकार की नीतियों का विरोध

टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो

बरहज/देवरिया। नगर क्षेत्र बरहज स्थित सूरदास कुटी पर रविवार को सवर्ण समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने सरकार की नीतियों को लेकर विरोध जताया और समाज के लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया।


बैठक को संबोधित करते हुए रामनिवास उपाध्याय ने कहा कि सवर्ण समाज के लोगों के साथ अत्याचार बढ़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में एससी-एसटी कानून के तहत झूठे मुकदमे दर्ज कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने ऐसे मामलों का विरोध करने की बात कही।

महंत परमेश्वर दास ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सवर्ण समाज के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। वहीं गजेंद्र शुक्ल और सुरेंद्र उपाध्याय ने भी समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की अपील की।


जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने कहा कि सवर्ण समाज ने देशहित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विष्णु तिवारी मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लंबे समय तक जेल में रहने के बाद निर्दोष साबित होने वाले व्यक्ति के मामले से सबक लेने की जरूरत है।

सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों को अपनी बात मजबूती से रखने के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में शैलेश, पवन पांडेय, विनय पाठक, विश्राम तिवारी समेत अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।


बैठक के बाद सर्वजन समिति का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य समाज के लोगों को हर स्तर पर सहयोग उपलब्ध कराना बताया गया। समिति के गठन का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।

बैठक में श्रेयस पांडेय, दौलत मिश्रा, राधेश्याम तिवारी, युगल किशोर, शत्रुध्न पांडेय, त्रिपुरारी पांडेय, अरुण पांडेय, शेषमणि उपाध्याय, विनय मिश्रा, अमित, हरेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



रिपोर्टर: पवन पांडेय

टाइम्स ऑफ कुशीनगर

खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ