पकहां लुकपुर में बहू-बेटी सम्मेलन, छात्राओं को किया जागरूक
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
कुशीनगर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पकहां लुकपुर स्थित जहीरुल उलूम निस्वा गर्ल्स मदरसे में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जटहा बाजार थाने की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध और महिला हेल्पलाइन के संबंध में जागरूक किया।
थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल शालिनी ने महिलाओं और छात्राओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी।
एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को फर्जी पहचान, साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। टीम ने कहा कि किसी भी परेशानी में चुप रहने के बजाय तुरंत शिकायत करें। कानून उनकी सुरक्षा के लिए है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सलमा खातून तथा बशीरुन निशा और हाजरा खातून ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जागरूक बेटी ही सुरक्षित बेटी है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को आगे बढ़ाने और छात्राओं को शिक्षा के साथ सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपनिरीक्षक चंद्रजीत यादव, अवधेश यादव, विजय कुमार, महिला कांस्टेबल शालिनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
रिपोर्टर: के एन राय
टाइम्स ऑफ कुशीनगर

0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR