जखीरा चौराहे पर ट्रेलर की टक्कर से दो की मौत, ई-रिक्शा सवार घायल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर ब्यूरो
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में बसंतपुर निवासी सुरेश पुत्र त्रिवेणी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मठिया निवासी लालमोहन पुत्र खेदन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ई-रिक्शा सवार मठिया निवासी महबूब अंसारी पुत्र मुसाहिब गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घुघली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज मर्चरी हाउस भेज दिया।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर संख्या BR28GB3052 को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर चालक की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र पुरुषोत्तम त्रिपाठी निवासी टीकर परसौनी, थाना चौक के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति एवं यातायात व्यवस्था कायम है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर: रणजीत मोदनवाल
टाइम्स ऑफ कुशीनगर
0 टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए आप को धन्यबाद!
.................................TIMES OF KUSHINAGAR